उसने लिखा फरेब तो मैंने वफा लिखा

उसने लिखा फरेब तो मैंने वफा लिखा
पूरे सफे पे एक नहीं, सौ दफा लिखा
मेरे कसूर का पता खुद ही मुझे नहीं
उसने ही बार बार कलम से खफा लिखा
...
मैंने भी रंज सारा झटके में रख दिया
बरसों की मोहब्बत का है ये तोहफा लिखा
उसने लिखा नुकसान के रिश्ते का सब सबब
रिश्ते के इस हिसाब में मैंने नफा लिखा
रखी नहीं कसर कुछ पर वो नहीं माना
फिर मैंने भी आखिर में सब कुछ रफा लिखा...


Comments

Popular posts from this blog

Ye ankho ki boli

a drop in the ocean ......a will in itself

ढलती हुई शाम